1997 से अभी तक लगातार वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं मिल रहा है 

1997 से लगातार न्यूनतम वेतनमान दिया जा रहा है। बिना किसी ठोस कारण के मेरे डी ए तथा अन्य तमाम लाभों को अवरूद्ध किया गया है। बहाना सर्विस बुक और पर्सनल फाइल का नहीं होना है। 

1997 से लगातार न्यूनतम वेतनमान दिया जा रहा है। बिना किसी ठोस कारण के मेरे डी ए तथा अन्य तमाम लाभों को अवरूद्ध किया गया है। बहाना सर्विस बुक और पर्सनल फाइल का नहीं होना है। 

प्रश्न पूछा गया: बिहार से

यदि लगातार २५ वर्षों से सेवा अविवादित है और न्यूनतम वेतन दिए जाने का प्रमाण है तो सर्विस बुक न होने के आधार पर अन्य सेवा लाभों से वंचित नहीं किया जा सकता है। 

नियोक्ता का दायित्व होता है कि वह अपने कर्मचारी के सर्विस बुक एवं पर्सनल फाइल को रखे और उसे अद्यतन करे। मात्र सर्विस बुक और पर्सनल फाइल के न होने पर कर्मचारी को उसके विधिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। 

यदि आपकी नियुक्ति विधिक प्रक्रिया के तहत और सिविल पोस्ट पर हुई है तो पूरा वेतन एवं अन्य सेवा लाभों को अर्जित करना आपका विधिक और मौलिक अधिकार है। संविधान के अनुच्छेद २१ के अंतर्गत किसी नागरिक को उसके प्राण (life) एवं दैहिक स्वतंत्रता से बिना किसी विधिक प्रक्रिया के वंचित नहीं किया जा सकता है। 

अनुच्छेद २१ के अंतर्गत "सम्मान के साथ जीने का अधिकार" एक मूल अधिकार है। कर्मचारी को पूर्ण वेतन न देना उसको गरिमा या सम्मान के साथ जीने से वंचित करना है। यदि बिना किसी विधिक कारण के पूर्ण वेतन नहीं दिया जाता है तो  कर्मचारी के मूल अधिकार का उल्लंघन होता है अतः आप अनुच्छेद २२६ के अंतर्गत माननीय उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका योजित कर सकते हैं। 

अतः आप अनुच्छेद २२६ के अंतर्गत माननीय उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका योजित करें और पूर्ण वेतन दिए जाने की मांग करें। यदि २५ वर्षों तक सेवा का रिकॉर्ड है और वर्तमान पद पर विधिवत नियुक्ति हुई है तो आप पूरा वेतन और अन्य सेवा लाभ जैसे- पदोन्नति, पेंशन, वित्तीय स्तरोन्नयन (ACP), चिकित्सा लाभ आदि पाने के अधिकारी हैं। 

सर्विस बुक और पर्सनल फाइल रखना नियोक्ता की जिम्मेदारी होती है।  नियोक्ता अपने किसी त्रुटि के लिए आपको विधिक अधिकार से वंचित नहीं कर सकता है। 

Tags:

Shivendra Pratap Singh

Shivendra Pratap Singh

Advocate

Advocate Shivendra, practicing law since 2005, specializes in criminal and matrimonial cases, extensive litigatin experience before the High Court, Sessions court & Family Court. He established kanoonirai.com in 2014 to provide dependable and pragmatic legal support. Over the years, he has successfully assisted thousands of clients, making the platform a trusted resource for criminal and matrimonial dispute resolution in India.

Related Matters

Terminated from service for mere misconduct

This legal guidance explains the remedies available to an employee terminated from service for alleged misconduct without proper inquiry or proportional punishment. It discusses principles of natural justice, departmental proceedings, wrongful termination, reinstatement, back wages, and the legal remedies available before labour courts, tribunals, or constitutional courts.

Salary during termination period is illegally stopped by the department

This article discusses the legality of withholding salary during the period of termination or suspension from service. It examines the rights of an employee to claim salary, subsistence allowance, and other consequential benefits where the departmental action is alleged to be arbitrary, illegal, or contrary to service rules and principles of natural justice.

Daily wager service is terminated on misbehavior

This article discusses the legal implications of termination of service of a daily wager on allegations of misconduct or misbehavior. It examines whether principles of natural justice, departmental inquiry, and opportunity of hearing are required before terminating the services of a temporary or daily wage employee, along with the remedies available under labour and service laws.

Terminated from service by following illegal proceedings

This article examines the legality of termination orders passed after defective or unlawful departmental proceedings. It discusses violations of principles of natural justice, procedural irregularities in disciplinary inquiries, denial of reasonable opportunity of hearing, and the remedies available to an employee against illegal termination from service.